बड़े विजयवर्गीय का रिकार्ड प्रमाण-पत्र छोटे ने लिया
पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनभागीदारी के क्षेत्र में योगदान के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के लिए स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ‘मान्यता प्रमाण- पत्र’ पूर्व विधायक और मंत्री के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने प्राप्त किया। 51 लाख पौधों के आक्सीजन वन के लिए यह रिकार्ड प्रमाण-पत्र दिया गया। जैन समाजजन डीपिन जैन, अचल चौधरी, रमेश भंडारी, वीरेंद्र कुमार जैन, प्रकाश भटेवरा और विवेक जैन द्वारा आकाश विजयवर्गीय को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. कुमुदलता म.सा. ने कहा कि 51 लाख पौधों का यह अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन देने का एक प्रेरणादायी संकल्प है। ऐसे कार्य समाज के लिए अनुकरणीय हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई चेतना का संचार करते हैं।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय शहीद भवन इंदौर पर एक बैठक की गई जिसमें दिल्ली में शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की गई, भारतीय जनता पार्टी की सरकार मजदूर, किसान, छात्र और जन विरोधी है। किसान संगठन ताल कटोरा स्टेडियम पर एकत्रित हो रहे हैं और 29 जुलाई को केंद्रीय श्रम संगठनों का सम्मेलन ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में होने जा रहा है, देश भर के छात्र नौजवान, मजदूर किसान आंदोलन कर रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आंदोलन को समर्थन दिया है।
