सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दिग्विजय सिंह बोले केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए

छात्रों के आन्दोलन में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के बीच बैठे राजा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कल इंदौर आकर भंवरकुआं रोड स्थित टंट्याा मामा चौराहा पहुंचे, जहां युवा छात्र शक्ति नीट पेपर लीक मामले में पूर्व से ही धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं। राजा ने छात्रों के प्रदर्शन में उनके बीच पहुंचकर वे जमीन पर बैठे और छात्रों से चर्चा की और कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए। पहले से कांग्रेस नेता इन प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंच रहे हैं।

जीतू पटवारी भी शामिल हुए थे। राजा के पहुंचने से इन छात्रों को प्रदर्शन में ताकत मिली। कई कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे, नासिर खान, सुरजीतसिंह चड्ढा, सुवेग राठी सहित अन्य मौजूद रहे।