सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

फरार खिलौना व्यापारी गिरफ्तार

एमडी ड्रग्स मामले में गिरोह के नेटवर्क की जांच शुरू

शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। एमडी ड्रग्स तस्करी के दर्ज प्रकरण में लगातार फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी शहर के रानीपुरा इलाके में खिलौनों की दुकान चलाता है और पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्ति का होकर उस पर गंभीर अपराध दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से ड्रग्स के स्रोत, मुख्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच में दर्ज अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत पूर्व में कार्रवाई करते

निवासी मदीना नगर, आजाद नगर को मामले की विस्तृत विवेचना और तकनीकी गिरफ्तार किया गया था। तब आरोपी के कब्जे से 20.30 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स अनुमानित कीमत 2 लाख और तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा डीओ स्कूटी क्रमांक साक्ष्यों के विश्लेषण में आवेश पिता फिरोज कुरैशी निवासी रानीपुरा एवं माणिकबाग, गुलजार कॉलोनी की संलिप्तता सामने आई थी, जो वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी आवेश कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी रानीपुरा में स्वयं की खिलौनों की दुकान संचालित करता है और इसकी आड़ में अवैध गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 52 प्रकरण दर्ज कर 110 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है, जिनसे करीब 2.89 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ व वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब आवेश से पूछताछ कर पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।