सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

तुलसी नगर में बने दो वर्षा जल रिचार्ज शाफ्ट

न.प्र.)। शहर में वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम ने सभी वार्डों में वाटर रिचार्ज शाफ्ट बनाने की घोषणा तो की थी, लेकिन वर्षा त्रतु शुरू होने के बावजूद अनेक कॉलोनियों में यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी। ऐसे में वार्ड क्रमांक 37 की तुलसी नगर कॉलोनी में शिव शक्ति पारमार्थिक ट्रस्ट ने पहल करते हुए अपने संसाधनों से दो वर्षा जल रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण पूरा कर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

लगभग 90 हजार रुपये की लागत से निर्मित इन दोनों रिचार्ज शाफ्टों में से एक का निर्माण सरस्वती मंदिर के पीछे तथा दूसरे का निर्माण तुलसी नगर के ए-सेक्टर स्थित गौ उद्यान में किया गया है। इन