भाजपा नेता बोले- मेरी शिकायत पर शासन को लाखों का लाभ
वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन वर्मा ने कहा कि उन्होंने औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारी के खिलाफ प्रमाण के साथ शिकायत की थी और नियम विरुद्ध पूर्ण हस्तांतरण शुल्क बिना ब्याज के जमा करवा लिया था। यह मामला शिकायत के बाद विधानसभा में भी उठा था और ब्याज सहित राशि वसूलने की बात भी कही गई थी। अब 28 लाख रु. की राशि वसूली जा चुकी है। अब ब्याज भी वसूलने की बात जगमोहन वर्मा ने उठाई है।
