सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए चमकीले डंडों की चमक हुई फीकी

दुर्घटना रोकने के लिए लाखों खर्चकर यातायात विभाग ने लगाए थे फुटपाथ और प्रमुख स्थानों पर

यातायात विभाग द्वारा शहर के प्रमुख चौराहा और फुटपाथ पर खासकर रात में दुर्घटनाएं और हादसों को रोकने के लिए प्रमुखता के साथ चमकीले डंडे आधुनिक उपकरण लगवाएं गए थे। लेकिन अब हालत यह है कि ज्यादातर स्थानों और फुटपाथ से ये चमकीले डंडे अब धीरे-धीरे गायब होने लगे है। जबकि करीब दो ढाई साल पहले निगम द्वारा इनको लगाने से नागरिकों का अच्छा रिस्पांस मिला था।

यही नहीं लोगों को इसका सबसे बड़ा फायदा यह मिला था कि रात में फुटपाथ से गाडियां टकराने और अंधेरे की वजह से होने वाले हादसों और दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आई थी। लेकिन अब हालात यह है कि यह शहर से पूरी तरह से गायब होने लगे वही खास बात यह है कि यातायात विभाग द्वारा शहर के प्रमुख स्थान और फुटपाथ पर गाड़ियां चढ़ने और और आपसी टकराव को रोकने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगाए गए चमकीला डंडे और आधुनिक उपकरण अब इक्का-दुक्का स्थान पर ही नजर आते हैं।

बाकी ज्यादातर जगह ये डंडे गायब हो गए या कई जगह टूट भी गए है। जिसके कारण फिर से फुटपाथ पर दुर्घटना और हादसे होने का खतरा बढ़ने लगा है। रेसीडेंसी क्षेत्र, जीपीओ चौराहा, रेडियो कॉलोनी, नवलखा क्षेत्र, महूनाका क्षेत्र सहित शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्र के प्रमुख स्थान पर ट्रैफिक नियम का पालन हो इस उद्देश्य से दुर्घटनाएं रोकने के लिए निगम और यातायात विभाग ने इस तरह के उपकरण लगाए थे।