सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सेठिया बने प्रवक्ता

जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन ने संगठनात्मक विस्तार के तहत वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर सेठिया को राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता नियुक्त किया है। सेठिया को समाज और संगठन का लम्बा अनुभव है, जिसका लाभ संगठन को मिले और समाजजन तक संगठन और समाज की बातें पहुंचे इसलिए सेठिया को जिम्मेदारी दी गई है।