सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

स्काउट के विद्यार्थियों ने किया वृद्धों के लिए सेवाकार्य

कल कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कई बुजुर्ग भी पहुंचे थे। इन बुजुर्गों की सेवा के लिए विद्या सागर स्कूल से जुड़े स्काउट गाइड के विद्यार्थी भी सेवारत नजर आए। व्हील चेयर पर इन बुजुर्गों को कलेक्टर कार्यालय से लेकर अन्य शिकायती कक्ष तक ले जाने का कार्य किया और वहां से वापस उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया। इस कार्य पर जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा और सविता बड़ोने, राकेश पंडित ने साधुवाद दिया है।