लश्करी मंदिर में जारी है धार्मिक आयोजन
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन लश्करी मन्दिर गौराकुंड अष्टान्हिका महापर्व पर श्री नियमसार महामंडल विधान का आयोजन कल से शुरू हो चुका है जो 29 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 6.30 बजे अभिषेक, शांतिधारा प्रात: 7 से 9.30 मंडल विधान की पूजन प्रात: 9.30 से 10.30 शास्त्र प्रवचन होंगे। ट्रस्ट के महामंत्री वीरेन्द्र बड़जात्या ने बताया कि कल से शुरू हुए विधान में 12 अधिकारों में प्रथम अधिकार श्री जीवाधिकार की पूजन कर अर्घ्य समर्पित किये गए।
इस अवसर पर वीरेन्द्र बड़जात्या, इंद्रजीत गंगवाल, योगेन्द्र लुहाड़िया, कमल जैन, प्रवीण जैन,राजकुमार जैन, प्रिंस काला, महिला मंडल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
