सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विद्युत समस्या समाधान पर अधिकारियों और उद्योगपतियों की बैठक

औद्योगिक एसोसिएशन कार्यालय, उद्योग भवन, पोलोग्राउंड में मध्यप्रदेश पश्चिामी क्षेत्र वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता निर्मल शर्मा, अधिक्षण यंत्री एम के गर्ग, सुनीलसिंह की एसोसिएशन के पदाधिकारिगण व कार्यकारिणी सदस्यों और क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों के बीच बैठक का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती, निर्बाध बिजली आपूर्ति, वोल्टेज की समस्या और औद्योगिक क्षेत्रों में आवश्यक सुधार आदि विषयों पर चर्चा करना रहा।

अध्यक्ष योगेश मेहता ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली वितरण आदि में काफी सुधार हुआ है लेकिन उद्योगों की बिजली की कटौती/ट्रिपिंग को लेकर आज भी समस्याए है इसके लिए आवश्यक सुधार समय समय किये जाने चाहिए जिससे उद्योगों का नुकसान न हो। चर्चा में उद्योगपतियों ने निर्बाध बिजली आपूति और उत्पादन में आ रही रुकावटों को ध्यान में रखते हुए 24-7 गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने रखरखाव और ग्रिड सुधार कार्य को प्राथमिकता देने का विश्वास दिलाया।

ऑनलाइन बिलिंग संबंधित शिकायतों का निराकरण करने का अनुरोध किया गया। बिजली बिल भरने का समय दोप 2 से बढ़ाकर 4 बजे तक करने का सुझाव दिया गया। अधिकारी निर्मल शर्मा ने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्येश्य उद्योगों की समस्याओं को जानना और चर्चा करना है।

विभाग की प्राथमिकता उद्योगों को बिना किसी बाधा के पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है। बैठक में जो भी समस्याएं एवं उद्योगपतियों से सुझाव प्राप्त हुए है उन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। योगेश मेहता, हरीश भाटिया, प्रकाश जैन, तरूण व्यास, अनील पालीवाल, अमित धाकड, सतीश मित्तल, कमलेश त्रिवेदी, सी एम जैन, जे पी नागपाल, राजेश चोरडिया, नरेन्द्र अग्रवाल, अनिल बिरानी मौजूद थे।