छात्रों से साझा किए अभिनय के अनुभव
केवल श्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्याूशन में वेबसीरीज 'रक्तांचल 3' के प्रमोशन के तहत विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वेबसीरीज के मुख्य कलाकार क्रांति प्रकाश झा, निकेतन धीर और निर्देशक त्रतम श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर अभिनय, फिल्म निर्माण और मनोरंजन जगत से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कलाकारों ने छात्रों के साथ खुलकर बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए।
उन्होंने अपने अभिनय सफर की चुनौतियों और वेबसीरीज के निर्माण से जुड़े रोचक किस्से भी साझा किए। इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों से 'रक्तांचल 3' देखने की अपील भी की। कार्यक्रम में संस्था संचालक प्रियंका गोस्वामी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
डॉ. मुकेश गोस्वामी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए केवल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्याूशन की शैक्षणिक उपलब्धियों, विभिन्न पाठ्याक्रमों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। भूपेंद्र राजपूत, अभिषेक जैन, सुकांत सराफ सहित अन्य मौजूद थे।
