सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

छात्रों के धरने में मिल रहा है लगातार समर्थन

नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भंवरकुआं चौराहा स्थित टंट्याा भील प्रतिमा स्थल पर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। लगातार कांग्रेस नेता भी समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेता सुनील यादव, ट्रांसपोर्ट महासंघ के संजय अरोड़ा, दीपक यादव, राकेश अरोरा, जयमलसिंह टक्कर, रंजीतसिंह त्रेहान, संतसिंह, जसवंतसिंह टक्कर ने भी पहुंचकर छात्रों का समर्थन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।