त्रषभ कुमार ने लगातार चौथी बार जीती व्यक्तिगत राष्ट्रीय चैंपियनशिप
इंदौर। डेली कॉलेज ने ऑल इंडिया आईपीएससी चेस चैंपियनशिप 2026, एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की म़ेजबानी में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर टीम एवं व्यक्तिगत दोनों वर्गों में ऐतिहासिक सफलता हासिल की। विद्यालय की अंडर- 19 चेस टीम ने लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय टीम चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं टीम के कप्तान त्रषभ कुमार के नेतृत्व में डेली कॉलेज ने अपने सभी मुकाबले 2.6-1.5 के समान स्कोर से जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टीम खिताब के साथ-साथ डेली कॉलेज के कप्तान त्रषभ कुमार ने व्यक्तिगत वर्ग में भी नया इतिहास रच दिया।
