सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नशे से दूरी के लिए बनाई मानव श्रृंखला

इंदौर। 60 फीट रोड चौराहा स्थित आरएपीटीसी बाल उद्यान में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत संस्था आरएपीटीसी के सहायक सेनानी रेखासिंह परिहार, निरीक्षक पुरुषोत्तम बारिया, उनि.चंपालाल परिहार, उनि.पिंकी सिसोदिया ने नशे से दूरी के लिए जागरुकता अभियान चलाया और नुक्कड नाटक का आयोजन भी किया। वहीं मानव श्रृंखला भी बनाई गई।

इसके अलावा उद्वव बाला साहब ठाकरे शिवसेना और एक उमंग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र की ओर से नारकोटिक्स विभाग को ज्ञापन दिया गया जिसमें नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।