इंदौर में बिजली अधिकारी के 9 झिकानों पर छापा...
करोड़ों की संपिˆत मिली
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना स्थित कुल नौ ठिकानों पर आज सुबह लोकायुक्त पुलिस ने एक साथ छापामार कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में सेमिल के पास वैध आय की तुलना में करोड़ों रुपये की अधिक संपत्ति होने के संकेत मिले हैं।
लोकायुक्त पुलिस से छापे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार शिवराम सेमिल ने अपने 33 वर्ष के सेवाकाल में वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच के दौरान इंदौर की सिलिकॉन सिटी के प्लाट नंबर सी-44 पर करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये लागत का तीन मंजिला आलीशान मकान मिला। वहीं पीथमपुर सेक्टर-3 में उनके पुत्र शुभम के नाम से शुभम इलेक्ट्रिकल नामक ट्रांसफार्मर निर्माण फैक्ट्री मिली, जिसकी अनुमानित लागत एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये आंकी गई है।
सेमिल के पुत्र, पुत्रवधू सहित अन्य रिश्तेदारों के नाम पर भी कारोबार संचालित होने की जानकारी सामने आई है।
