6 माह से ज्यादा समय से पुलिया निर्माण का कार्य
विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 46 से जुड़ी पंचम की फेल बस्ती को मेंन रोड से जोड़ने वाली लाखों रुपए की लागत से बन रही पुलिया का काम पिछले 6 माह से भी ज्यादा समय से चल रहा है उसके बावजूद अभी तक काम अधूरा पड़ा है। हालत यह है कि लंबे समय से धीमी रफ्तार से चल रहे काम को लेकर अब क्षेत्र के रहवासियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। यही नहीं क्षेत्र के रहवासियों में इसको लेकर निगम के जिम्मेदार अफसरों को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है।
क्षेत्र लोगों का कहना है कि अधूरी पुलिया का काम लंबे समय से चल रहा है, बावजूद अब तक काम की धीमी रफ्तार और बीच में कई बार काम बंद होने से अब तक इस पुलिया का काम पूरा नहीं हो पाया। जबकि अब तक तो यह बन रही पुलिया का निर्माण कार्य पूरा भी हो जाना था। अभी पंचम की फेल बस्ती के रहवासी परिवारों को बाहर आने-जाने के लिए टेकरी की ओर से करीब आधा किमी दूर घूमकर लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
हालांकि लोगों का कहना है कि अभी भले ही परेशानी हो रही हो लेकिन पुलिया का काम पूरा हो जाने के बाद फिर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही इससे लोगों के समय और पेट्रोल की भी बचत होगी। क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि लंबे समय से अधूरी पुलिया बारिश पहले बन जाए तो क्षेत्र के लगभग 500 से ज्यादा परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
साथ ही भविष्य में आने-जाने के लिए यह पुलिया बेहद सुविधाजनक और फायदेमंद साबित होगी। जबकि अभी यहां का काम पिछले साल में लंबे समय से चलने के बाद भी पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
