सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पश्चिमी रिंग रोड प्रभावित किसानों की मांगे जायज

आयोजित शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली पर प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने एवं वाटर कैनन के उपयोग की कड़ी निंदा की है। जाधव ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। पश्चिमी रिंग रोड परियोजना से प्रभावित किसानों द्वारा उचित मुआवजा, अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण पर रोक तथा अन्य मांगों को लेकर निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली को बलपूर्वक रोकना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।

किसानों पर हुए लाठीचार्ज एवं बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।