संतों ने किया यात्रा की सफलता पर हरि अग्रवाल का सम्मान
इस्कान मंदिर की जगन्नाथ रथयात्रा अन्नपूर्णा मंदिर से गोपाल मंदिर तक रविवार को निकाली गई। पांच वर्षों से यह यात्रा का संयोजन और संचालन समाजसेवी हरि अग्रवाल कर रहे है। यात्रा की सफलता के बाद संतों और वरिष्ठों की मौजूदगी में हरि अग्रवाल का सम्मान किया गया।
स्वामी महामनदास,स्वामी जयेंद्रानंद गिरि, डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप, पवनदास महाराज, सदगुरु अण्णा महाराज, श्रीनिकेतन दास, अद्रिधरण दास, गिरधर गोपाल दास, डॉ. लक्ष्मण दास, अच्युत गोपाल दास, रणवीर दास, डॉ. हरिनारायण विजयवर्गीय, महेंद्र विजयवर्गीय, किशोर गोयल, अशोक गोयल, भावेश दवे, मुरलीधर धामानी, विनय जैन, राजेंद्र सोनी, डॉ. चेतन सेठिया, शंकरलाल वर्मा, प्रवीण मुरारका, देवेन्द्र बंसल, कैलाश राखोड़ीवाला, ओमप्रकाश फरकिया, राजकुमारी मिश्रा, मोनिका शर्मा, अनंत सोनवने, मनोज तारे सहित अन्य मौजूद थे।
