निगम आयुक्त और एमआईसी सदस्य ने किया स्विमिंग पूल निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया ने नेहरूपार्क पहुंचकर वहां निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव, शांतिलाल यादव, विवेक उपाध्याय, दिनेश बागोरा, कंसलटेंट अतुल त्रिवेदी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। स्विमिंग पूल जल्द तैयार किया जाए, जिससे स्विमिंग पूल का उपयोग आम लोग कर सके।
निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और शेष कार्यों की जानकारी ली गई। काम में देरी क्यों हुई उस पर भी चर्चा हुई। कहा कि बचे हुए काम अब जल्द से जल्द हो जाना चाहिए। बैडमिंटन, टेबल टेनिस हॉल, एलिवेशन का कार्य चरणबद्ध रूप से करते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करे।
