सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

ग्रीन बेल्ट में महीनों से खड़ा है जला ट्रक

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक चोपन के अंतर्गत मूसाखेड़ी रिंग रोड सर्विस रोड पर पीटीएस मुख्यालय के सामने लंबे समय से ग्रीन बेल्ट के हिस्से में एक जला हुआ ट्रक खड़ा है। जिसको लेकर ना यातायात विभाग का और ना पुलिस और निगम का ध्यान है। जहां इस ग्रीन बेल्ट में इस बरसाती सीजन में हरियाली के लिए पेड़-पौधे लगाना है वहां पिछले दो-तीन माह से कोई एक्सीडेंटल जला हुआ ट्रक खड़ा है। जिस पर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि आसपास के रहवासी इसे हटाने को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं।

दूसरी तरफ रिंगरोड़ पर दो माह से निगम की रोलर मशीन

भी खड़ी है- इधर दूसरी तरफ रिंग रोड पर शांति नगर चौराहे से आगे में रोड पर करीब दो माह से निगम की डामर बिछाने वाली रोलर मशीन खराब होने के बाद से महीनों से खड़ी है। जिसको लेकर भी कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।