सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आयुक्त ने आठ दिन बाद पौधारोपण की स्थिति का लिया जायजा

निर्माणाधीन एसटीपी का अवलोकन किया

नगर निगम आयुक्त शिक्षित सिंघल ने ग्राम बुढानिया बीएसएफ कैम्पस में 12 जुलाई को हुए पौधारोपण स्थल का निरीक्षण किया। पौधारोपण की सुरक्षा के दिशा निर्देश दिए। एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर, उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव भी मौजूद थे।

सिंघल ने अमृत योजना पैकेज-2 अंतर्गत नंद बाग कॉलोनी, टिगरिया बादशाह, स्कीम नंबर-166 तथा बड़ा बांगड़दा क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवर लाइन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा तकनीकी पहलुओं का विस्तार से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिंघल ने स्कीम नंबर-166, टिगरिया बादशाह में निर्माणाधीन 40 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी का भी अवलोकन किया।

उन्होंने प्लांट के निर्माण की प्रगति, विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।