सजपा पार्टी ने ड्रेनेज मुद्दे पर दिया ज्ञापन
नंदन नगर अल मदीना मस्जिद वाली गली में क्षतिग्रस्त ड्रेनेज लाइन को हटाकर बीच सेंटर में नई लाइन डाले जाने के लिए समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर का प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा। झोन 16 वार्ड 3 स्थित नंदन नगर स्थित अल मदीना मस्जिद वाली गली में पिछले कई दिनों से समस्याओं को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया। महापौर सचिवालय और निगम आयुक्त कार्यालय, झोनल कार्यालय में भी यह ज्ञापन दिए गए। सैयद साजिद अली, लियाकत खान, हबीब खान, शेख बशीर ठेकेदार, अलानूर मंसूरी ठेकेदार सहित अन्य मौजूद थे।
