सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री ने ली गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए बैठक

कि महर्षि सांदीपनि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के गुरु थे। उन्होंने तत्समय अमीर और गरीब सभी छात्रों को पढ़ाकर राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशव्यापी 'महर्षि सांदीपनि श्रृद्धा पर्व' का आयोजन किया जाये।

इसमें स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ- साथ निजी शिक्षण संस्थानों तथा खेल, नाटक, चित्रकला, संगीत एवं अन्य कला संस्थानों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी प्रदेश में गुरु पूर्णिमा पखवाडा चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं गुरुकुल शिक्षा पद्धति के प्रसार में उनके विशिष्ट योगदान पर केंद्रित लघु पुस्तिका का प्रकाशन करायें और सभी विद्यालयों में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में गुरु पूजन आयोजन किया जाये।

इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष विद्यालयों में मनाये जाने वाले मित्रता दिवस पर श्रीकृष्ण-सुदामा के जीवन चरित्र के बारे में बताया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा को जनभागीदारी उत्सव मनाए जिससे नई पीढ़ी प्रेरित हो सके।