आयुष चिकित्सकों ने ए आई टूल की बारीकियों को जाना
इन्दौर नगर पालिक निगम
ई-दक्ष केंद्र कलेक्टर कार्यालय कर्मयोगी कर्त्तव्य कार्यक्रम एवं ए आई टूल्स में कार्यशाला आयोजित की गई, उक्त कार्यशाला में प्रथम दिवस आयुष विभाग के चिकित्साधिकारियों ने भाग लिया, कार्यालय में वर्क एनवायरनमेंट, स्वयं की क्षमताओं को पहचानना जैसे मुद्दों पर प्रतिभागियों ने कार्यशाला के माध्यम से एक दूसरे से अपने विचार शेयर करें। अतुल कुमार पाण्डेय, जाग्रति चौहान प्रशिक्षक द्वारा कार्यशाला संचालित की गई। डॉ. हंसा बारिया, डॉ. जितेन्द्र भालसे, डॉ. कमलेश पाटील, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. पुष्पा गोथवाल, डॉ. नेहा भाना, डॉ. रागिनी शिवहरे, डॉ. अनिता खलखो, रीना प्रजापत एवं 23 चिकित्साधिकारी, सीएएमओ, पैरामेडिकल उपस्थित थे।
कुशाभाऊ ठाकरे झोन क्र. 16 जाहिर सूचना
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि आवेदक 1.श्री दर्शन पिता दामोदर पटेल 2. श्रीमती स्वाति पति दर्शन पटेल द्वारा झोन 16 राजस्व विभाग पर आवेदन प्रस्तुत कर सम्पत्तिकर पिन नं. 1001262435 पता 375 हाईलिंक रेसीडेंसी ग्राम छोटा बांगड़दा इन्दौर पर नामांतरण चाहा गया है।
यह सूचना प्रकाशन दिनांक से सात दिवस की अवधि में किसी भी व्यक्ति, बैंक, संस्था व अन्य को उक्त सम्पत्ति पर आपत्ति हो तो झोन क्र.16 राजस्व विभाग में प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। अवधि पश्चाात व बिना लेखी प्रमाण प्रस्तुत आपत्ति स्वीकार नहीं की जावेगी।
