सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शासकीय स्कूल निर्माण और जीर्णोद्धार ने पकड़ी रफ्तार

स्कूल इमारत को संवारने और जीर्णोद्धार के कार्यों के लिए निगम ने करीब 3 साल पहले काम शुरू किया था। जिसके तहत पुरानी इमारत के कवेलू निकालकर नवीन शेड लगाने के साथ वह सावधानी पूर्वक इमारत के महत्व को ध्यान रखते हुए इसमें नवीनीकरण किया जाना था। बीच में कई बार काम बंद होने और निगम में पैसों के संकट के कारण यहां का काम धीमी रफ्तार से चलने से अब तक अधूरा था।

जिसको लेकर पिछले दिनों सांध्य दैनिक सिटी ब्लास्ट में प्रमुखता से स्कूल के अधूरे निर्माण और धीमी रफ्तार को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। उसके बाद विधायक गोलू शुक्ला और निगम अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेकर लंबे समय से बंद काम को दोबारा शुरू करवाकर काम में तेजी लाई गई।

बारिश में भी निर्माण कार्य बिना रुकावट चल रहा

वहीं अब आगे पार्किंग के पास ओर पीछे की जगह मैदान में 6 से 7 क्लास रूम पहले से तैयार है। जबकि नव निर्माण कार्य के अंतर्गत आधा दर्जन नए क्लासरूम निर्माण कार्य भी अब प्रंट में पार्किग के पास तेजी के साथ लगातार बिना रुकावट के हो रहा है।