स्वास्थ्य शिविर में लगे सांई बाबा के जयकारे 425 लोगों ने कराया परीक्षण
सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार में सांई बाबा मंदिर में 3 दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव के दूसरे दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 425 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, सांई बाबा के जयाकेर भी लगे। चन्द्रकांत कुंजीर, करण कुंजीर ने बताया कि कल सुबह शिविर का शुभारंभ विधायक रमेश मेंदोला, चंदू शिंदे, सुरजीतसिंह वालिया ने किया। आज शाम 7 बजे से खाटूश्याम बाबा के जयकारों के साथ भजन संध्या होगी।
प्रमोद गोरे, मिलिंद दिघे, सुनील खंडंगले, संतोष पंवार, लियुश यादव, रमेश बेस, शोर्य सोनी, राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
