सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

यतिजी महाराज आएंगे

हथियाराम मठ गाजीपुर उत्तर प्रदेश के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यतिजी महाराज 23 जुलाई को सुबह 11 बजे इन्दौर आएंगे। यतिजी महाराज लम्बे समय बाद इन्दौर आएंगे इसलिए श्रद्धालुओं में भी संत के आगमन का इंतजार है। सुभाष गोयल, मुकेश कचोलिया, पंकज मित्तल, धीरेन्द्र पटेल, सत्यनारायण अग्रवाल, रमाकांत अग्रवाल ने बताया कि संत के आगमन को लेकर समिति का गठन किया गया है।

जिनमें धनसिंह पंवार,मुन्ना अग्रवाल, विनोद चंदानी, हेमंत गोयल, पंकज अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, कपिल गर्ग, अखिलेश गोयल को जिम्मेदारी दी गई है। विश्वनाथ धाम पर बालकृष्ण महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति में पौधारोपण कर, विश्वनाथ धाम गोशाला में गौसेवा कर, सत्संग प्रवचन आरती के कार्यक्रमों के पश्चात् वहां से एबी रोड स्थित मीरा गार्डन में सुभाष गोयल के यहां चल रहे सहस्त्र चंडी यज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होंगे।