ओबीसी महासभा के पदाधिकारी और सदस्य घेराव के लिए कल जाएंगे भोपाल
ओबीसी समाज के आरक्षण एवं लंबित नियुक्तियों के मुद्दे को लेकर ओबीसी महासभा के तत्वावधान में कल 20 जुलाई को भोपाल में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश महासचिव सूरज सिंह बोडाना एवं ओबीसी महासंघ इंदौर के जिला अध्यक्ष तिलक सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए समाज के सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं से आंदोलन में सक्रिय सहभागिता से अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 30 हजार ओबीसी अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद आरक्षण संबंधी विवाद के कारण अब तक नौकरी ज्वाइन नहीं कर सके हैं, उनका कहना है कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया था लेकिन न्यायालय में दायर याचिका के बाद 13 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगने से हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
8 वर्षों से समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। अब कल प्रदेश के हर शहर और जिलों से ओबीरी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोपाल पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इंदौर शहर और जिले से भी पदाधिकारी कल सुबह भोपाल रवाना होंगे।
