इंदौर में 12 दिन से नहीं हुई बारिश
कहां गया मुंबई का पानी?
गर्मी और उमस से लोग हो रहे हैं परेशान
मानसून के इस मौसम में पिछले 12 दिन से इंदौर में बारिश नहीं हुई है। ऐसे में तेज गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। बारिश नहीं होने से इंदौर में सूखा पड़ने का खतरा भी पैदा हो रहा है।
हमेशा तो मानसून के मौसम में इस समय इंदौर में जोरदार बारिश चल रही होती है। अब तो जुलाई का महीना आधा बीत गया लेकिन अभी तक इंदौर में तेज और जोरदार बारिश नहीं हो सकी है। पिछले महीने में जो बारिश हुई थी वह बारिश इंदौर की औसत बारिश की बराबरी कर रही थी।
लेकिन जुलाई के महीने में पड़ा सूखा बारिश के लिहाज से इंदौर की सेहत को खराब करने वाला है। अभी इंदौर के तालाब भी बराबर नहीं भर पाए हैं। ऐसी स्थिति के बीच बारिश का रुक जाना शहर के लिए समस्या बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 12 दिन से इंदौर में एक बूंद भी पानी नहीं गिरा है।
इसके साथ ही तापमान बढ़ते जा रहा है। तापमान बढ़ने के कारण शहर में गर्मी और उमस की स्थिति बन गई है। बारिश के इस मौसम में भी रात के समय पर सोने के लिए व्यक्ति को एसी और कूलर चलाना पड़ रहे हैं। हमेशा तो बारिश तेज हो जाने के कारण हल्की ठंड की स्थिति बन जाती है।
इस बार वह स्थिति भी नहीं बनी है। हमेशा तो मुंबई में जब बरसात होती है तो उसके अगले दिन ही इंदौर में भी बरसात हो जाती है। जितनी बारिश मुंबई में होती है उसकी तुलना में तो इंदौर की बारिश बहुत कम रहती है लेकिन इंदौर के हिसाब से वह बारिश जोरदार रहती है।
जब मुंबई में जोरदार बारिश होती है तो इंदौर में भी अच्छी बारिश होती है। हमेशा से चल रहा है यह सिलसिला इस साल टूट गया है। इस साल मुंबई में तो बारिश अच्छी और जोरदार हुई लेकिन इंदौर में मुंबई का यह पानी नहीं आया। इस पानी के नहीं आने के कारण इंदौर में पानी के संकट और बेचैनी की स्थिति बन गई है।
