कार की टक्कर से युवक की मौत
खजराना थाना क्षेत्र के मयूर अस्पताल के पास से गुजर रहे युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार क्रमांक एमपी 09 एचडी 1856 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए विश्राम राठौर को टक्कर मार दी। जिससे विश्राम की मौत हो गई।
