स्कूली छात्राओं ने की यात्रा में शिरकत
सांदीपनी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कम्पेल द्वारा जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यालय की 600 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। भगवान जगन्नाथ के विग्रह को बैलगाड़ी में विराजित कर बालिकाओं द्वारा एक 100 फीट लंबी रस्सी की सहायता से बारी बारी से रथ को खींचा गया। जगह-जगह भगवान और श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। अध्यापकों ने भी सहयोग किया।
