अलंकरण से 5 विभूतियां होगी सम्मानित
आजाद और तिलक की जंयती मनाई जाएगी
नेताजी सुभाष मंच व श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट एवं अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वावधान में 23 जुलाई को सुबह 10 बजे से रीगल तिराहा स्थित काफी हाऊस में शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में पांच विभूतियों अशोक जाधव, ओमप्रकाश धीमान, राजेन्द्र सोनी, सीमा सेन, हुकुम यादव को सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्षता पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल करेंगे। उक्त जानकारी मदन परमालिया, विनोद पटेल ने दी।
