अपना दल ने कार्यकर्ता मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर रेसीडेंसी कोठी पर कार्यकर्ता मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन इंदौर संभाग जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में किया गया। पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह पटेल ने उद्बोधन भी दिया।
पार्टी की गतिविधि और विचारधारा को शहरों की गली-गली और गांव में भी पहुंचाने की बात कही गई। कैलाश गावंडे, टीकमचंद शर्मा, महेन्द्र शर्मा, नीरसिंह यादव, हरिओम जोशी, भरत रघुवंशी, चेतन शिवहरे, अमर सिंह, हरि शर्मा, राजा ठाकुर, नितेश जोशी ने अपनी भूमिका निभाई।
