सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अंधेरी रात में महिलाओं के बाल काटकर फरार हो रहा ‘रहस्यमयी' युवक

बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में आठ दिनों के भीतर दूसरी बार रहस्यमयी वारदात हुई। देर रात एक अज्ञात युवक घर में घुसा, सो रही महिला के बाल कैंची से काट दिए और सामान बिखेरकर फरार हो गया। आरोपी ने न तो चोरी की और न ही किसी को नुकसान पहुंचाया। पुलिस को किसी साइको प्रवृत्ति के व्यक्ति की संलिप्तता का शक है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं।