शोभायात्रा के बाद भागवत शुरू
भक्त मंडल एवं अखंड प्रणव योग वेदांत पारमार्थिक न्यास के तत्वावधान में गीता भवन मंदिर में कल स्वामी प्रणवानंद के श्रीमुख से भागवत कथा की शुरुआत हुई। भागवत के पूर्व शोभायात्रा भी निकाली गई। राम ऐरन, राजेंद्र माहेश्वरी, कमल राठी, मनोज गुप्ता, सुनील तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, कांता अग्रवाल, अनिल खंडेलवाल, दिनेश तिवारी सहित अन्य ने व्यासपीठ का पूजन किया।
