सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जब पौधारोपण शुरू हो गया तो निगम को तार फेंसिंग की याद आई अब 23 लाख के तार फेंसिंग करने वाले की तलाश शुरू

ज्यादा जरूरत नहीं है फेंसिंग की

नगर निगम की यह परंपरा है कि वह कभी भी वक्त से पहले या वक्त पर कोई काम नहीं करता है बल्कि वक्त के बाद में काम करने के लिए जागता है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। अब जब बारिश के मौसम में वृक्षारोपण का काम तेजी से चल रहा है तब नगर निगम को यह याद आई है कि हमें पौधों के आसपास तार फेंसिंग भी करवाना है।

इस समय मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। इंदौर में पहले दौर का पानी आ चुका है और शासन प्रशासन के द्वारा पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में एरोड्रम रोड पर स्थित ग्राम बुढ़ानिया की पहाड़ी पर एक लाख पौधे लगाने का बड़ा कार्यक्रम नगर निगम की सहभागिता से आयोजित किया जा चुका है।

इसके साथ ही नगर निगम के द्वारा शहर के सभी सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से भी ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की अपील की गई है। निगम की इस अपील के परिणाम स्वरूप कहीं पर बगीचे में तो कहीं पर खाली पड़ी सरकारी जमीन पर लोगों के द्वारा पौधे लगाए जा रहे हैं। जब पौधा रोपण का काम तेज गति से चलने लगा है, लोगों की सहभागिता अलग ही नजर आ रही है।

नगर निगम और वन विभाग के द्वारा नर्सरी में तैयार किए गए पौधे लोगों के द्वारा ले जाकर अपने निवास के आसपास के क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर निगम के द्वारा पौधे की देखरेख के लिए भी व्यवस्था को जमा दिया गया है। पौधा पौधारोपण में पौधे के आसपास तार फेंसिंग की आवश्यकता कब होती है जब आवारा पशु उस क्षेत्र में घूमते रहते हैं तब यह चिंता रहती है कि कहीं पशु के द्वारा पौधा खा नहीं लिया जाए या फिर उखाड़ कर नहीं फेंक दिया जाएं।

इंदौर में तो 2018 में ही आवारा पशु से सड़कों को मुक्त कराया जा चुका है। अब सड़क पर कहीं भी इस तरह के पशु घूमते हुए नजर नहीं आते हैं। ऐसे में किसी भी पौधे को सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग का चक्र पहनाने की आवश्यकता भी महसूस नहीं होती है।

लगाने वाले व्यक्तियों को ही यह कहा गया के द्वारा एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया है कि उन्हें पौधे की देखरेख करना होगी। है। इस प्रोजेक्ट के तहत 23 लाख अब जब इतना सब कुछ हो चुका है रुपए से ज्यादा की राशि तार फेंसिंग के तब नगर निगम को इस बात की याद कार्य पर खर्च की जाएगी।

इस काम को आई है कि जो पौधे लगाए जा रहे हैं अंजाम देने के लिए नगर निगम के द्वारा उन पौधों के आसपास तार फेंसिंग किया ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया को शुरू जाना जरूरी है। इसके लिए नगर निगम कर दिया गया है। अब जब पौधारोपण ठेकेदार ढूंढा जा रहा है।

जून के महीने में ही कर लिया जाना चाहिए था लेकिन नगर निगम को जुलाई का महीना भी आधा बीत जाने के बाद जाकर इस स्थिति की याद आई है।

अभी बना रहे हैं और प्रोजेक्ट

इस स्थिति के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा अभी तार फेंसिंग के और प्रोजेक्ट बनाकर तैयार किया जा रहे हैं। इन अधिकारियों का कहना है कि 23 लाख का जो टेंडर निकाला गया है वह तो पहला टेंडर है अभी इस तरह के और भी कई टेंडर निकाले जाएंगे। ऐसा समझा जाता है कि नगर निगम के द्वारा सुरक्षा के काम पर ही कुछ करोड रुपए बर्बाद कर दिए जाएंगे।