सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

25 नये मार्गों पर 85 सिटी बसों का होगा संचालन

रेसीडेंसी कोठी पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सिटी बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री तुलसीराम सिलावट और अधिकारी अर्थ जैन, संदीप त्रिवेदी की मौजूदगी में तय हुआ कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 85 नई सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। इससे नागरिकों को लोक परिवहन की बेहतर सुविधाएं और इससे रोजगार भी मिलेंगे।

सांवेर विधानसभा में नई बसों के लिए 25 से अधिक नये मार्ग बनाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि नई बसों का मार्ग सांवेर से चन्द्रावतीगंज, कांकरिया बोर्डिया से सांवेर तथा पालिया से चन्द्रावतीगंज, शिप्रा से रेलवे स्टेशन इंदौर, शिप्रा से सांवेर, खुड़ेल से बस स्टैंड इंदौर, नवलखा बस स्टैंड से शिवनी गांव, रेलवे स्टेशन इंदौर से पेडमी गांव, देवगुराड़िया से डबल चौकी, देवास के साथ ही बसांदा, अजनोद, कछलिया आदि क्षेत्रों में बस संचालित होगी।