सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, बाद में वादे से मुकरा आरोपी

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर लगातार उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन जब युवती ने उस पर विवाह करने का दबाव बनाया तो उसने साफ मना कर दिया। लसूडियो थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रशांत निवासी वीरेंद्र नगर, भिंड ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। इसी झूठे वादे और प्रलोभन में रखकर आरोपी पिछले काफी समय से उसकी मर्जी के खिलाफ उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

जब पीड़िता ने आरोपी प्रशांत से अपने वादे के मुताबिक शादी करने की बात कही, तो आरोपी साफ मुकर गया और उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। खुद को ठगा सा महसूस करने के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया।