सडक पर सो रहे श्वान पर चढ़ गई कार घायल श्वान का इलाज जारी
शहर में श्वान पर वाहन चढ़ाने के मामले लगातार सामने आ रहे है। बीते दिनों निगम के वाहन की चपेट में श्वान आ गया था जिसकी एफआईआर भी दर्ज हुई थी। जिसके बाद कल जूनी इन्दौर क्षेत्र का एक और मामला सामने आया है। कार चालक ने सड़क पर सो रहे श्वान पर दोनों पहिये चढ़ा दिए जिससे वह घायल हो गया।
जूनी इन्दौर पुलिस को पीपल फॉर एनिमल की जिला प्रमुख प्रियांशु जैन ने शिकायत दर्ज करवाई कि त्रिवेणी कालोनी आम रोड पर कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूडी 4370 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सडक पर सो रहे श्वान पर कार चढ़ा दी। कार के अगला एवं पिछला दोनों पहिये श्वान के ऊपर से गुजर गए जिससे उसे कई जगह चोट आई है। घटना की जानकारी पशु प्रेमी जैन को लविना जेठवानी ने दी। पुलिस कार क्रमांक के आधार पर चालक का पता लगा रही है।
