सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

प्रमुख मोहल्लों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क निर्माण के प्रयास

राऊ विधानसभा के वार्ड क्रमांक 78 के अंतर्गत बिजलपुर ग्राम से जुड़े मुख्य मार्ग में आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्ला से जुड़ी मुख्य सड़क के लंबे समय से बिगड़े हालात को सुधारने के लिए क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश आर्य निगम से क्षेत्र में सालों पुरानी उबड-खाबड़ सड़क की बजाय नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रहें है। बावजूद अभी तक कोई भी ठेकेदार फिलहाल यहां का काम नहीं ले रहा है। जिसके कारण बारिश में क्षेत्र के ग्रामीण लोग परेशान हो रहे हैं।

कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ सड़क के बीच से लोगों को निकलना पड़ रहा है। जिसके नव निर्माण और चौड़ीकरण कार्य शुरू करवाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद ओपी आर्य लगातार प्रयास कर रहे है। दरअसल लंबे समय से बिजलपुर क्षेत्र में लाइनें डालने से मुख्य मार्ग से लेकर भीतर गाँव के आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों ओर गलियों में हालत यह है कि इन प्रमुख मोहल्लों की मुख्य गलियों में बारिश के दौरान लोगों को कीचड़ और गंदगी से परेशान होना पड़ रहा है।

जबकि क्षेत्र के रहवासियों और ग्रामीणों की मांग पर वार्ड 78 के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य द्वारा लंबे समय से यहां के लिए प्रयास कर पुरानी जर्जर सड़क की बजाय नई सीमेंटेड सड़क तैयार करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। जिसके अंतर्गत निगम द्वारा बाकायदा यहां की सड़क निर्माण के लिए तीसरी बार प्रयास करते हुए एक बार फिर से निविदा जारी की गई है। जिससे अब फिर से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और रहवासियों को उम्मीद जगी है कि इस बार जल्द यहां सीमेंटेड सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों और व्यापारियों में भी जबरदस्त उत्साह और इंतजार भी है कि आखिर क्षतिग्रस्त सड़क के बजाय नई सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य कब शुरू होगा। जिसका ग्रामवासियों को भी बेसब्री से इंतजार है।