अमेरिका ने तीसरी रात भी बरपाया कहर, कहा- न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास यूएई के झंडे वाले दो टैंकरों पर मिसाइल से हमला किया। इस हमले में भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई और 6 भारतीयों सहित 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर है। ईरान ने ओमान के जलक्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य की दक्षिणी लेन से गुजर रहे मोम्बासा और बाहिया नामक टैंकरों को निशाना बनाया।
हमले के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई। ईरान के इस हमले को यूएई ने बेशर्म हमला बताया। उधर अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान पर हमले किए और ईरान के न्यूक्लियर साइट उड़ाने की धमकी दी।
ईरान में 52 हजार हत्याएं
ट्रंप ने ईरानी सरकार पर अपने ही नागरिकों के खिलाफ क्रूर कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अब तक 52 हजार प्रदर्शनकारियों की हत्या की जा चुकी है।
