सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मेट्रो स्टेशनों के पास पार्किंग के लिए परेशानी खत्म

सुपर कॉरिडोर से रेडिसन और रोबोट स्क्वेयर तक हो रही पार्किंग तैयार

आने वाले दिनों में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक ट्रायल रन पूरा होने के बाद बेहद जल्द आमजन के लिए मेट्रो का शानदार सफर पूरी तरह से प्रस्तावित सुपर कॉरिडोर से रेडिसन तक शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए वर्तमान में स्टेशन निर्माण का काम भी अब अंतिम दौर में चल रहा है। वहीं बड़ी बात यह है कि मेट्रो स्टेशन के आसपास अब लोगों को पार्किंग के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा।

लोगों की पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए निगम ने अब मेट्रो स्टेशन के आसपास खाली जगह में भी ब्लॉक लगाकर पार्किंग निर्माण का कार्य तेज कर दिया है।

सुपर कॉरिडोर से सुखलिया और विजयनगर से रोबोट चौराहा तक पार्किंग

जिसके अंतर्गत सुपर कॉरिडोर से लेकर सुखलिया और बापट से मेघदूत गार्डन के साथ विजयनगर और रेडिएसन से रोबोट चौराहे तक मेट्रो के स्टेशनों के आसपास जहां जैसी जगह मिल रही है वहां आकर्षक ब्लाक लगाकर टू व्हीलर गाड़ियों के लिए पार्किंग का निर्माण कार्य निगम द्वारा तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है ताकि मेट्रो ट्रेन में बैठने वाले लोगों को अपने वाहनों की चिंता नहीं रहे और उनके अपने वाहन सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग में खड़े रहें।

इसको लेकर व्यवस्था और जगह के चयन के साथ यहां निगम द्वारा व्यवस्थित पार्किंग बनाने का काम ब्लाक लगाकर पूरा किया जा रहा है।