सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

निशानेब़ाजों का प्रदर्शन

डिस्ट्रीक्ट और 29 वीं मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रदर्शन करते हुए विभिन्न राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं में कई स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। (22) 50 मीटर प्री पिस्टल में नाशिता हुसैन, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में मान्या विश्वकर्मा ने स्वर्ण जीते। वहीं रक्षित, त्रतिक, ईहान ने रजत पदक जीते।

गोविंद एवं नंदिनी नालकर एयर पिस्टल में मिक्स्ड, ममता व त्रतिक ने एयर राइफल मिस्क्ड टीम, पंकज, सार्थक व गोविंद ने सीनियर पिस्टल मेन्स टीम में रजत पदक जीते। आर्यन रौतेला, क्रीश सिंह, ममता, ईशा कस्तूरे, आनंद शर्मा, अब्दुल वसीम खान, रक्षित रामपुरिया ने भी पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।