सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सान्वी जैन बनीं बालिका वर्ग की चैंपियन

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी

इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन द्वारा नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स एकेडमी में आयोजित की जा रही '6ठीं इंटर स्कूल 6 रेड स्नूकर टूर्नामेंट' के बालिका वर्ग का खिताब शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल की सान्वी जैन ने अपने नाम कर लिया है।

फाइनल में समाइरा को दी मात- बालिका वर्ग के

खिताबी मुकाबले में शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल की सान्वी जैन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सत्यसाई विद्या विहार की समाइरा वर्मा को एकतरफा मुकाबले में 2- 0 (47-17, 30-17) से पराजित कर चैंपियन होने का गौरव हासिल किया।

सेमीफाइनल का सफर- इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। सान्वी जैन (शिशुकुंज) ने अपनी ही स्कूल की अनिका माहेश्वरी को 2-0 (75-16, 50- 9) से शिकस्त दी। समाइरा वर्मा (सत्यसाई स्कूल) ने शिशुकुंज स्कूल की चारू लड्ढा को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

क्वार्टर फाइनल के परिणाम- सान्वी जैन

(शिशुकुंज) ने कनकराज दुबे (शिशुकुंज) को 2-0 से हराया। समाइरा वर्मा (सत्यसाई) ने उदय गाला (शिशुकुंज) को 2-0 से मात दी। चारू लड्ढा (शिशुकुंज) ने सांची अग्रवाल (एमरल्ड हाइट्स) को 2-1 से पराजित किया। अनिका माहेश्वरी (शिशुकुंज) ने अक्षिता मंत्री (डेली कॉलेज) को 2-1 से हराया।

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार का हिसाब भारतीय टीम वनडे में चुकता करना चाहेगी।

भारतीय टीम का पलड़ा वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 110 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 61 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं। 2 मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि तीन मैचों का नतीजा नहीं निकल सका है।

भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 44 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 18 में जीत मिली है, तो 23 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है और 2 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है। टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

ऐसे में वनडे में टीम इंडिया बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वनडे टीम की कमान शुभमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने से भारतीय बल्लेबाजी क्रम वनडे में कहीं ज्यादा संतुलित नजर आ रहा है।

मध्यक्रम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और अक्षर पटेल के कंधों पर होगी।