पुलिस चैकिंग में धराई चोरी की बाइक
यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कल राजाबाडा पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक क्रमांक एमपी 09 एमयू 0743 को रोका और दस्तावेज जांच किए। वाहन चालक वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका जिसके बाद पुलिस को उस पर शंका हुई।
पुलिस ने चैसिस नम्बर के आधार पर सत्यापन किया जिससे वाहन का वास्तविक पंजीयन क्रमांक एमपी 40 एमपी 1988 मिला। पुलिस ने इस नम्बर के आधार पर जांच की तो पता चला कि यह बाइक 2 साल पहले तुकोगंज थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी जिसके बाद यातायात पुलिस ने तुकोगंज पुलिस से सम्पर्क कर बाइक को उनके सुपुर्द किया।
