सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आम आदमी पार्टी ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

अयोध्या राम मंदिर में घोटाले के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया

आम आदमी पार्टी द्वारा राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा घोटाले के विरोध में श्री हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मांग की कि चंदा चोरों, जमीन घोटालेब़ाजों और चढ़ावा लुटेरों को कड़ी स़जा दी जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया।

इस अभियान में आम लोग भी जुडे और हस्ताक्षर भी किए, सभी ने निष्पक्ष जांच की मांग भी की। संदीप शर्मा,संजीव वेद, राकेश उपलावदिया सहित अन्य मौजूद थे।