सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अहिल्यामाता के अनुयायियों ने पाली पर्यावरण की चिंता, किया पौधारोपण

माता अहिल्या देवी की पुण्यतिथि अवसर पर अनुयायियों ने बडा पौधारोपण अभियान चलाया। विश्वविद्यालय परिसर में सुमित्रा महाजन के मार्गदर्शन में देवी अहिल्या उत्सव समिति, महानगर विकास परिषद तथा मराठी सोशल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण का आयोजन किया गया। अहिल्या माता प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

पर्यावरण हित के आयोजन में कुलगुरु डॉ राकेश सिंघई,अशोक डागा, सुधीर दांडेकर, संजय जोशी, तृप्ति महाजन, कर्नल राहुल भौरासकर, भालू मोंढे, राम मूंदडा, सरयू वाघमारे, राजेश शाह, संजय जोशी, उदय धनाश्री, देवेंद्र ईनानी, नीलेश केदारे सहित अन्य मौजूद थे।