समाधि पर दी जाएगी पुष्पांजलि
संत लादूनाथ महाराज के समाधि स्थल कुराड़ा धाम पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 27 से 29 जुलाई तक संत-महंत एवं शिष्य जमा होकर महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान 28 जुलाई को रात्रि जागरण तथा 29 जुलाई को सुबह 8 बजे से शोभा यात्रा के आयोजन भी होंगे। 27 जुलाई को सुबह 8 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति 28 जुलाई को सुबह 9 बजे सत्संग के साथ होगी।
28 जुलाई को ही शाम 8 बजे से समाधि स्थल पर नागौर, भीलवाडा एवं जोधपुर के प्रख्यात भजन गायक एवं अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। राजस्थान की अभिनेत्री ट्विंकल वैष्णव भी अपनी नृत्य कला से भजनांजलि समर्पित करेंगी। 29 जुलाई को सुबह 8 बजे कुराडा धाम में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन समाधि स्थल पर महाआरती एवं महाप्रसादी के साथ होगा।
