जनकल्याण समिति ने की अभियान की रूपरेखा को लेकर बैठक
सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति की बैठक कल जति कालोनी रामबाग में राजेश शुक्ला के निवास पर आयोजित की गई। हिमांशु यादव, शैलेष त्रिपाठी के अलावा पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा और मातृशक्ति भी शामिल हुए। बैठक में आगामी दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, यातायात जागरूकता, रक्तदान, जनसेवा एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न जनहित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में संचालित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा की भावना को पहुँचाना है। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। हिमांशु यादव ने कहा कि समिति लगातार जनहित एवं शहरहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और आने वाले समय में अनेक जनजागरूकता एवं सेवा अभियान पूरे इंदौर शहर में चलाए जाएंगे।
उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा सेतु परिवार से जोड़ने का आग्रह किया। कैलाश साहू, आनन्द यादव, सुनील रावल का स्वागत किया। सरिता तिवारी, योगेश शुक्ला, संजय तिसगावकर, आशीष शुक्ला, विश्वास द्विवेदी, नितिन यादव, अंतरसिंह राजपूत, जीतू शर्मा आदि उपस्थित थे।
