सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

परमालिया के सम्मान में मौजूद रहे राजनेता

समाजसेवी मदन परमालिया के नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। बडी संख्या में शुभचिंतक पहुंचे थे। समाजसेवियों के अलावा राजनेता भी इस आयोजन में पहुंचे। वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि मैं मदन परमालिया का नर्मदा-शिप्रा के जल से अभिनन्दन करने आया हूं।

वहीं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने कहा कि मदन परमालिया लगातार समर्पण और श्रद्धा से सेवा का रथ चला रहे है, वे आगे भी निरंतर चलाते रहे। अर्चना जायसवाल, राधेश्याम पटेल, विनोद पटेल, भैरवसिंह चौहान, जगदीश जोशीला, सुरेन्द्रसिंह कारगिल, चिंतामण परसाई, श्यामसुंदर यादव, ईश्वर झामनानी, दीपक कर्दम, प्रदीप जोशी, मनीषा यादव मौजूद थे।